Auraiya News: विश्वकर्मा जयंती पर बैंड-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा
औरैया, सितम्बर 17 -- Auraiya News: विश्वकर्मा जयंती पर गुरुवार दोपहर कस्बे में बैंड-बाजे और डीजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। फूल-मालाओं से सजे वाहन पर भगवान विश्वकर्मा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए आगे बढ़े। शोभायात्रा किशनी रोड से शुरू होकर कटरा चौराहा और छिबरामऊ रोड होते हुए बिधूना रोड स्थित बूढ़े बाबा शिव मंदिर पहुंची। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद शोभायात्रा वापस किशनी रोड पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि मनोज शर्मा, विधायक प्रतिनिधि नवीन वर्मा, रानू पालीवाल, चंद्रशेखर गुप्ता, नरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र सिंह याद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.