औरैया, अगस्त 6 -- Auraiya News: बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रुरुगंज इलाके में गुरुवार को लूट की सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच में मामला लूट का नहीं बल्कि पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट का निकला। पुलिस को मोबाइल छीनने या लूट की घटना के कोई साक्ष्य नहीं मिले। पुलिस के अनुसार, रुरुगंज चौकी क्षेत्र के ग्राम चंदैया निवासी धीरेंद्र कुमार ने डायल-112 पर सूचना दी कि उसका भाई अतुल कुमार रुरुकला गांव के बाजार गया था, जहां कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर मोबाइल फोन छीन लिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद के चलते कहासुनी के बाद मारपीट हुई। पुलिस को जांच के दौरान ऐसा कोई स...