औरैया, अक्टूबर 12 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर भीखेपुर गांव में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव करना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि इसी रंजिश में तीन लोगों ने महिला को रास्ते में रोककर गाली-गलौज की और मारपीट का प्रयास किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी दीपक ने पुलिस को बताया कि नौ अक्तूबर को गांव के अंशु, अजय कुमार उर्फ कल्लू और निर्मला देवी ने उनके पड़ोसी श्रवण कुमार को रास्ते में घेरकर पीटा था। विवाद देखकर वह बीच-बचाव करने पहुंची थीं। आरोप है कि इसी बात को लेकर आरोपी उनसे रंजिश मानने लगे। पीड़िता के अनुसार, बाद में आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट का प्रयास किया। विरोध करने प...