Auraiya News: विवाद में पुलिस से अभद्रता, चार लोग गिरफ्तार
औरैया, जुलाई 7 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के नंदलाल के पुरवा गांव में जमीन विवाद की सूचना पर पहुंची यूपी-112 (पीआरवी) पुलिस टीम के साथ अभद्रता करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर नंदलाल के पुरवा निवासी ज्ञान सिंह पुत्र अभिलाख ने जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद की सूचना यूपी-112 को दी थी। सूचना पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पीआरवी कर्मियों ने वायरलेस सेट के माध्यम से कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कार्रवाई करते हुए ज्ञान सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.