Auraiya News: विवादित जमीन पर निर्माण का विरोध करने पर मारपीट, तीन पर मुकदमा
औरैया, जुलाई 31 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के अयाना गांव में विवादित जमीन पर निर्माण कार्य का विरोध करने पर महिला और उसकी सास के साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी संगीता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके घर के पास स्थित जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस संबंध में उसके ससुर रूपलाल की शिकायत पर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि 24 जून की दोपहर पड़ोसी मधु, उसकी बेटी मोना और बेटा दीपक विवादित जमीन पर निर्माण कार्य कराने लगे। विरोध करने पर तीनों ने गाली-गलौज करते हुए संगीता और उसकी सास रामवती के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.