औरैया, जुलाई 5 -- Auraiya News: न्यायालय में विचाराधीन भूमि पर निर्माण कार्य कराने के आरोप में बेला पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। पुलिस के अनुसार न्यायालय में विचाराधीन भूमि पर निर्माण कार्य कराए जाने की सूचना पर कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में रविंद्र सिंह, श्यामवीर, मोहित कुमार निवासी पुर्वा ताल, अशोक कुमार व राजेश कुमार निवासी हाजीपुर, गुड्डू निवासी पुर्वा गुमानी, महेश चंद्र निवासी सिंघी श्योरा तथा शिवकुमार निवासी सरैया शामिल हैं।थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने के मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां स...