औरैया, अगस्त 5 -- Auraiya News: जूनियर शिक्षक संघ, औरैया की जिला कार्यकारिणी में बदलाव करते हुए विपिन कुमार अवस्थी को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह निर्णय बुधवार को आयोजित बैठक में प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों की सहमति से लिया गया। बैठक में निवर्तमान जिलाध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी ने स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में असमर्थता जताई। इसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से विपिन कुमार अवस्थी को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। नई जिम्मेदारी मिलने पर शिक्षकों ने विपिन कुमार अवस्थी का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। शिक्षक नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रया...