Auraiya News: विज्ञान बस में 540 विद्यार्थियों ने देखे आधुनिक उपकरण और प्रयोग
औरैया, अगस्त 7 -- Auraiya News: स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सहार में शुक्रवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से संचालित विज्ञान बस पहुंची। विद्यालय सहित आसपास के शिक्षण संस्थानों के 540 छात्र-छात्राओं ने आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों और प्रयोगों को देखा। विद्यार्थियों ने स्वयं उपकरणों का प्रयोग कर विज्ञान के सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप से समझा। विज्ञान प्रशिक्षक सुभाशीष पांडेय, ब्रिकेश कुमार और रिंकू ने विद्यार्थियों को 3-डी प्रिंटिंग तकनीक, माइक्रोस्कोपिक स्लाइड, न्यूटन क्रेडल, स्वरित्रमापी, वर्नियर कैलिपर्स, इन्फ्रारेड थर्मामीटर और अम्ल-क्षार सूचक समेत विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों के बारे में जानकारी दी। उपकरणों के उपयोग और उनके पीछे काम करने वाले वैज्ञानिक सिद्धांत भी समझाए गए।छात्र-छात्राओं ने विभिन्न उपकरणों को स्वयं च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.