औरैया, सितम्बर 10 -- Auraiya News: क्षत्रिय महासभा के विजयदशमी मिलन समारोह में सामाजिक सरोकारों को प्रमुखता दी जाएगी। जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए 25-25 हजार रुपये और गरीब छात्रों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। समाज के बुजुर्गों को भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को महाराणा प्रताप भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में महासभा के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की जानकारी दी। महासभा के संरक्षक कुंवर रविंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि समारोह में पूर्व सांसद धनंजय सिंह मुख्य अतिथि होंगे। एमएलसी अविनाश चौहान और इटावा विधायक सरिता भदौरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी। समारोह में समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों की भी सहभागिता रहेगी। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय जिया जी की स्म...