Auraiya News: विकास प्रदर्शनी में योजनाओं की जानकारी लेने उमड़े विद्यार्थी
औरैया, सितम्बर 28 -- Auraiya News: तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास प्रदर्शनी लगाई गई। विभिन्न विभागों और संस्थाओं ने स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी। सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। सदर विधायक ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर अधिकारियों और कर्मचारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन एवं लाभार्थियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी से आम लोगों को अलग-अलग विभागों की योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर मिलती है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ लोगों को शासन की प्राथमिकताओं से अवगत कराना है। यह भी पढ़ें- विकासनगर में 'सेवा संकल्प अभियान'...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.