Auraiya News: विकास कार्यों में अनियमितता की जांच के बीच ग्राम पंचायत सचिव निलंबित
औरैया, जुलाई 5 -- Auraiya News: विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर जांच के दौरान अभिलेख उपलब्ध न कराने और आदेशों की अवहेलना करना ग्राम पंचायत सचिव को महंगा पड़ गया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर ग्राम पंचायत मल्हौसी (विकास खंड सहार) के ग्राम पंचायत सचिव विवेक कुमार को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मल्हौसी में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत रोहित सिंह सेंगर ने जिलाधिकारी से की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी मनीष मौर्य को जांच अधिकारी नामित कर पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए। जांच अधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिव विवेक कुमार को संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने और अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.