औरैया, अक्टूबर 4 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से वामा वेलनेस चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के 113 सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क परामर्श एवं दवाएं दी गईं।शिविर में होम्योपैथिक और एलोपैथिक चिकित्सा की अलग-अलग व्यवस्था की गई। होम्योपैथिक चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर उपचार संबंधी परामर्श दिया और दवाएं वितरित कीं। एलोपैथिक शिविर में जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र सर्जन, फिजिशियन और महिला रोग विशेषज्ञ ने मरीजों की जांच की। चिकित्सकों ने बीमारी के अनुसार उपचार की सलाह देकर निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराईं। यह भी पढ़ें- शिविर में पीएसी जवानों के स्वास्थ्य की जांच मेडिकल टीम ने रक्तचाप समेत अन्...