Auraiya News: वर्षों से टूटी पुलिया पर जान जोखिम में डालकर गुजर रहे ग्रामीण
औरैया, जुलाई 28 -- Auraiya News: मुरादगंज, संवाददाता। दलेलनगर से कस्बा जाना को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर स्थित बंबे की पुलिया वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी है। पुलिया की जर्जर हालत के कारण ग्रामीण रोजाना जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं। बरसात के मौसम में पुलिया और अधिक खतरनाक हो गई है। बावजूद इसके अब तक न तो इसकी मरम्मत कराई गई और न ही सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। पुराने हाईवे से दलेलनगर की ओर जाने वाले करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग पर कोठी गांव के पास स्थित यह पुलिया आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए प्रमुख आवागमन का रास्ता है। इसी मार्ग से ग्रामीण बाजार, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र और अन्य जरूरी कार्यों के लिए कस्बा जाना आते-जाते हैं। पुलिया के टूट जाने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.