औरैया, जुलाई 10 -- Auraiya News: कंचौसी मार्ग स्थित प्लास्टिक सिटी के पास गांव लखनपुर में वर्षों से जलनिकासी की समस्या लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है। बारिश होते ही गलियों में गंदा पानी भर जाता है, जिससे लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 25 वर्षों से वे इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। बारिश के साथ-साथ घरों से निकलने वाला गंदा पानी भी गलियों में जमा हो जाता है। निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से कई दिनों तक पानी भरा रहता है और उसमें सड़ांध फैलने लगती है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: घरों में घुसा बरसात का पानी, खुली नगर के विकास की पोल इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मवेशियों को उठानी पड़ ...