औरैया, जुलाई 31 -- Auraiya News: दिबियापुर। वरिष्ठ नागरिक कल्याण सेवा समिति की मासिक बैठक शनिवार 2 अगस्त को अपराह्न 3 बजे नगर पंचायत सभागार में होगी। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह करेंगे। मीडिया प्रभारी मनमोहन सिंह सेंगर ने बताया कि बैठक में समिति की वार्षिक पत्रिका 'जागृति' के वर्ष-8 के पांचवें अंक का विमोचन किया जाएगा। बैठक के आयोजक प्रदीप कुमार मिश्रा होंगे। समिति ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से समय पर उपस्थित रहने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...