Auraiya News: वक्फ की जमीन बता रोकी थी जेसीबी, जांच में तालाब निकला तो हटाया कब्जा
औरैया, अगस्त 22 -- Auraiya News: रोडवेज बस अड्डे के पास तालाब की जमीन पर अतिक्रमण हटाने के दौरान गुरुवार को वक्फ की भूमि बताकर विरोध किए जाने के बाद प्रशासन ने राजस्व अभिलेखों की जांच कराई। जांच में वक्फ की जमीन होने का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला और भूमि गाटा संख्या 194 में तालाब के नाम दर्ज मिली। इसके बाद शनिवार को तहसील और नगर पंचायत की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ दोबारा पहुंची। जेसीबी चलाकर तालाब की जमीन से अतिक्रमण हटवा दिया गया। करीब एक घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान कब्जेदार अपना सामान समेटते नजर आए। कस्बे के तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन अभियान चला रहा है। शनिवार को तहसीलदार अविनाश कुमार के नेतृत्व में नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल के अधिशासी अधिकारी प्रदीप कुमार और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ रोडवेज बस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.