Auraiya News: वक्फ की जमीन बताकर अतिक्रमण हटाने का विरोध, जेसीबी लौटाई
औरैया, अगस्त 21 -- Auraiya News: कस्बे में अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान बस स्टैंड के पूर्वी हिस्से में कार्रवाई करने पहुंची नगर पंचायत की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने संबंधित जमीन को वक्फ की संपत्ति बताते हुए जेसीबी के सामने खड़े होकर कार्रवाई का विरोध किया। करीब एक घंटे तक इंतजार के बावजूद तहसील प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो नगर पंचायत की टीम बिना अतिक्रमण हटाए जेसीबी लेकर लौट गई। तहसील प्रशासन की ओर से गुरुवार को कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। टीम ने पहले पुराने मुगल रोड किनारे विद्या टाकीज के समीप तालाब की गाटा संख्या 264 से वर्षों पुराना अतिक्रमण हटाया। इसके बाद देर शाम नगर पंचायत की टीम बस स्टैंड के पूर्वी हिस्से में पहुंची। यहां गाटा संख्या 194 की जमीन पर कबाड़ की दुकान के अतिक्रमण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.