Auraiya News: लोडर की टक्कर से 13-बी क्रॉसिंग का बूम टूटा, डेढ़ घंटे बंद रहा फाटक
औरैया, सितम्बर 1 -- Auraiya News: रेलवे क्रॉसिंग संख्या 13-बी पर मंगलवार सुबह फाटक बंद करते समय लोडर की टक्कर से बूम टूट गया। इसके चलते करीब डेढ़ घंटे तक क्रॉसिंग से आवागमन बंद रहा। बिधूना और फफूंद की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को खगा का नगला होकर करीब पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ा। इससे राहगीरों को परेशानी हुई। मंगलवार सुबह करीब 11:05 बजे गेटमैन रेलवे क्रॉसिंग का बूम बंद कर रहा था। इसी दौरान फफूंद थाना क्षेत्र के नगला अंधियारी निवासी उपेंद्र खाली लोडर लेकर बिधूना की ओर जा रहा था। क्रॉसिंग पर पहुंचते ही लोडर बूम से टकरा गया। टक्कर लगने से बूम टेढ़ा होकर टूट गया। बूम टूटने के बाद गेटमैन ने तत्काल इमरजेंसी बूम लगाकर क्रॉसिंग को सुरक्षित किया। सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंची और लोडर चालक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद रेल कर्मचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.