Auraiya News: लीकेज के लिए खोदी सड़क बनी मुसीबत, गड्ढे में समा रही पुलिया
औरैया, अगस्त 23 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। शहर के गोविंद नगर गेट के पास पानी की पाइप लाइन का लीकेज ठीक करने के लिए करीब एक माह पहले की गई खोदाई अब लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। गड्ढा बंद नहीं किए जाने से बारिश में मिट्टी धंसती चली गई और अब सड़क का हिस्सा भी इसकी चपेट में आ गया है। गहरा गड्ढा होने से यहां कभी भी वाहन पलटने या राहगीर के गिरने का खतरा बना हुआ है।मोहल्ले के लोगों के मुताबिक गोविंद नगर गेट के पास सड़क किनारे पड़ी पानी की पाइप लाइन में लीकेज हुआ था। इसे ठीक करने के लिए करीब एक माह पहले सड़क किनारे खोदाई की गई थी। काम के बाद गड्ढे को ठीक से बंद नहीं किया गया। बारिश होने पर मिट्टी लगातार धंसती गई और गड्ढा बढ़ते-बढ़ते सड़क तक पहुंच गया। इस रास्ते से भारतीय विद्यालय समेत आसपास के कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं का प्रतिदिन आवागमन होत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.