औरैया, अगस्त 30 -- Auraiya News: अछल्दा, संवाददाता। कस्बे के हरीगंज तिराहे के पास बाइक सवार दो युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने 64 वर्षीय बुजुर्ग को बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूर ले जाने के बाद उन्हें उतारकर दोनों फरार हो गए। बाद में बुजुर्ग ने बीड़ी खरीदने के लिए जेब में हाथ डाला तो पैंट की जेब कटी मिली और उसमें रखे करीब सात हजार रुपये गायब थे। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।बिधूना क्षेत्र के सुखचैनपुर निवासी 64 वर्षीय सत्यप्रकाश अग्निहोत्री पूरन भट्ठे पर मुनीम का काम करते हैं। रविवार को वह रोज की तरह ऑटो से काम पर जा रहे थे। फाटक के पास ऑटो से उतरने के बाद पैदल आगे बढ़े। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट लगा रखा था, जबकि पीछे बैठे युवक ने सिर पर अंगौछा बांध रखा था। सत्यप्रकाश के मुताबिक यु...