औरैया, जुलाई 31 -- Auraiya News: फफूंद, संवाददाता। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संजीव कुमार ने शुक्रवार को विकासखंड भाग्यनगर के ग्राम लालपुर स्थित परिषदीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की अपेक्षाकृत कम उपस्थिति, मिड-डे मील व्यवस्था में अनियमितता तथा विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की कमी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। बीएसए ने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय स्टाफ को व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान बीएसए ने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली और शिक्षण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय की उपस्थिति पंजिका, मिड-डे मील रजिस्टर और अन्य अभिलेखों...