औरैया, सितम्बर 12 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के हिन्नापुर गांव में आपसी विवाद को लेकर चार लोगों ने एक महिला और उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट कर दी। हमले में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। एक घायल के हाथ में फ्रैक्चर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की है। हिन्नापुर निवासी सरोज पत्नी जालू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक अगस्त की सुबह करीब सात बजे गांव के राजबहादुर, श्रीकृष्ण, अर्जुन और ब्रजेश ने एकजुट होकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट में सरोज के अलावा बंदना, अंजना, सोनी और दिनेश घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक घायल दिनेश कुमार की मेडिकल रिपोर्ट में बाएं हाथ की चौथी मेटाकार्पल हड्डी में फ्रैक्चर पा...