Auraiya News: लंबे रूट की बसों पर शिकंजा, ओवरलोड वाहन सीज
औरैया, जुलाई 18 -- Auraiya News: जिले में नियमों का उल्लंघन कर चलने वाले वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। एआरटीओ ने परमिट की शर्तों का उल्लंघन कर संचालित हो रही एक लंबी दूरी की बस पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न अभियोगों में ऑनलाइन जुर्माना वसूल कराया। वहीं अजीतमल क्षेत्र में एक ओवरलोड वाहन को अनंतराम टोल प्लाजा पुलिस चौकी पर निरुद्ध (सीज) कर दिया गया। एआरटीओ एनसी शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान संबंधित बस परमिट की शर्तों का उल्लंघन करती मिली। नियमानुसार उसके विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन जुर्माना जमा कराया गया। उन्होंने कहा कि लंबी दूरी की बसों के खिलाफ कार्रवाई करना व्यवहारिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि बस रोकने या सीज करने पर उसमें सवार यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.