औरैया, अक्टूबर 5 -- Auraiya News: जिले के युवाओं को योग्यता, कौशल और रुचि के अनुसार नौकरी दिलाने के लिए नियमित रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। इनमें अधिक से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों और स्थानीय सेवायोजकों को शामिल किया जाएगा। युवाओं को रोजगार संगम पोर्टल से जोड़ने के साथ करियर के चुनाव के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला कार्यकारी समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने आगामी रोजगार मेले की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मेलों का आयोजन केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे। अधिक से अधिक युवाओं को वास्तविक रूप से नौकरी से जोड़ने के लिए परिणामपरक प्रयास किए जाएं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को विभिन्न कंपनियों और रोजगारदाताओं से संपर्क कर अधिक रिक्तिया...