Auraiya News: रेलवे फ्लाईओवर के दोनों ओर बनेंगी सीढ़ियां, हजारों लोगों को राहत
औरैया, अक्टूबर 8 -- Auraiya News: बंद हो चुकी रेलवे क्रॉसिंग के आसपास रहने वाली बड़ी आबादी को फ्लाईओवर पर आवागमन के लिए अब लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। नगर पंचायत ने रेलवे से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेकर क्रॉसिंग के दोनों ओर फ्लाईओवर पर चढ़ने के लिए सीढ़ियों का निर्माण शुरू कराया है। गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभासदों के साथ विधिवत भूमि पूजन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि लोहिया नगर, शास्त्री नगर, वीर अब्दुल हमीद नगर, इंदिरा नगर और रामकृष्ण नगर समेत आसपास की बस्तियों के लोग लंबे समय से फ्लाईओवर के दोनों ओर सीढ़ियां बनवाने की मांग कर रहे थे। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने और फ्लाईओवर पर सीढ़ियां नहीं होने के कारण लोगों को पुल पर पहुंचने के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ती थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.