औरैया, जुलाई 8 -- Auraiya News: दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित 13-बी रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार दोपहर मेंटेनेंस कार्य के चलते करीब एक घंटे तक आवागमन बंद रहा। फाटक बंद होने से बिधूना-फफूंद मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। जानकारी के अनुसार रेलवे कर्मचारियों ने बुधवार दोपहर करीब 12:45 बजे मरम्मत कार्य के लिए रेलवे फाटक बंद कर दिया। इसके चलते दोनों ओर ट्रक, बस, कार, बाइक और अन्य वाहनों की लंबी लाइन लग गई। करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद दोपहर करीब 1:45 बजे फाटक खोल दिया गया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: हाइट गेज में फंसा रथ, जाम में फंसीं दो एम्बुलेंस हालांकि फाटक खुलते ही पहले निकलने की होड़ में कुछ देर के लिए दोनों ओर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर मौज...