औरैया, अगस्त 10 -- Auraiya News: अछल्दा, संवाददाता। रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार को ट्रैक पर काम करने के दौरान संभल फिसलने से एक मजदूर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर ट्रैक पर पड़ी गिट्टियों से टकराने के कारण वह बेहोश हो गया। साथी कर्मचारियों ने उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया।अमरोहा जिले के नगली थाना क्षेत्र के गलसुआ गांव निवासी असीन सोमवार को रेलवे कर्मचारियों के साथ अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग के पूर्वी हिस्से में ब्लॉक लेकर ट्रैक पर काम कर रहा था। बताया गया कि पटरी को ऊपर उठाने के दौरान उसके हाथ से संभल अचानक फिसल गई। इससे संतुलन बिगड़ने पर वह झटके से नीचे गिर पड़ा। उसका सिर रेलवे ट्रैक पर पड़ी गिट्टियों से टकरा गया और वह बेहोश हो गया। हादसा होते ही साथ...