Auraiya News: रेलवे क्रॉसिंग पर फंसे वाहन, आउटर पर रोकनी पड़ीं दो ट्रेनें
औरैया, नवम्बर 4 -- Auraiya News: दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर अछल्दा की रेलवे क्रॉसिंग 13-बी पर बुधवार सुबह वाहनों के फंसने से दो ट्रेनों को आउटर पर रोकना पड़ा। लगातार ट्रेनों के गुजरने से फाटक 34 मिनट तक बंद रहा। फाटक खुला तो पहले निकलने की होड़ में बाइक सवार बड़े वाहनों के आगे आ गए और क्रॉसिंग पर जाम लग गया। इसी बीच अप लाइन पर ट्रेन आने की सूचना मिली, लेकिन क्रॉसिंग पर वाहन फंसे होने से गेटमैन फाटक बंद नहीं कर सका। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और राहगीरों को करीब एक घंटे तक जाम से जूझना पड़ा। बुधवार सुबह 9 बजकर 58 मिनट पर रेलवे फाटक बंद किया गया था। एक के बाद एक ट्रेन गुजरने से फाटक सुबह 10 बजकर 32 मिनट पर खुला। तब तक दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग चुकी थीं। फाटक खुलते ही बाइक सवार बड़े वाहनों के आगे निकलने लगे। इसी दौरान बड़े वाहन क्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.