औरैया, सितम्बर 28 -- Auraiya News: रेलवे एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे गैर जमानती वारंटी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को अलीगढ़ स्थित रेलवे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार अछल्दा थाना क्षेत्र के घसारा गांव निवासी विनय तिवारी के खिलाफ जीआरपी अलीगढ़ में रेलवे एक्ट की धारा 145 और 146 के तहत मुकदमा दर्ज है। मुकदमे की सुनवाई के दौरान आरोपी अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इस पर न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। सोमवार को मुखबिर ने आरोपी के क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उसे अलीगढ़ स्थित रेलवे न्यायालय भेजा गया। थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी रेल...