Auraiya News: रिजर्व पुलिस लाइन में योग व वेलनेस शिविर, होम्योपैथिक दवाओं का वितरण
औरैया, जुलाई 5 -- Auraiya News: राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत संचालित योग वेलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की ओर से रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में उत्तर प्रदेश पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से बामा वेलनेस कैंप आयोजित किया गया। शिविर में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों को होम्योपैथिक दवाओं का वितरण किया गया तथा योग और प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए। प्रतिसार निरीक्षक पारस चौधरी की उपस्थिति में आयोजित शिविर में होम्योपैथिक चिकित्सा प्रभारी डॉ. परवीन और वरिष्ठ योग प्रशिक्षक एवं प्राकृतिक चिकित्सक योगेंद्र कुमार मिश्र ने प्रतिभागियों को मौसमी बीमारियों से बचाव, संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या के महत्व की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Bijnor News: वामा सारथी ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, 218 पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.