Auraiya News: रास्ते में घेरकर युवक पर रॉड से हमला, चार पर मुकदमा
औरैया, अक्टूबर 4 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के रुदौली गांव के पास बाइक से घर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चार लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड और धारदार कड़े से पीटकर युवक को लहूलुहान कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण रुदौली निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को बताया कि दो अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे वह मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे। बिरिया भट्ठा के पास पहुंचते ही गांव के कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लोहे की रॉड और धारदार कड़े से हमला कर दिया। हमले में प्रमोद के सिर पर गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। शोरगुल होने पर हमलावर मौके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.