Auraiya News: रास्ता भटके 11 वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया
औरैया, जुलाई 8 -- Auraiya News: घर का रास्ता भटक जाने के बाद नाम और पता बताने में असमर्थ 11 वर्षीय बालक को ऐरवाकटरा पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने सराहना की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत बुधवार को थाना ऐरवाकटरा पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान ऐरवाकटरा-बिधूना मार्ग स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास करीब 11 वर्षीय एक बालक मिला, जो अपना नाम और पता बताने में असमर्थ था। पुलिस टीम ने बालक से जानकारी लेने का प्रयास किया और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अन्य माध्यमों से उसके परिजनों का पता लगाया। इसके बाद बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया। ऐ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.