Auraiya News: रासलीला में मयूर नृत्य देख भावविभोर हुए दर्शक
औरैया, सितम्बर 8 -- Auraiya News: कंचौसी बाजार के पुरवा महिपाल में सोमवार को दो दिवसीय रासलीला का शुभारंभ हुआ। कलाकारों ने राधा-कृष्ण की लीलाओं के साथ मयूर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। कृष्ण-सुदामा मिलन की झांकी ने भी दर्शकों को भावविभोर कर दिया। देर रात तक बड़ी संख्या में दर्शक कार्यक्रम में डटे रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अभिषेक चतुर्वेदी और नीरज सिंह सेंगर ने फीता काटकर किया। राधा-कृष्ण की झांकी मंच पर पहुंचते ही पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। मुख्य अतिथियों ने आरती उतारकर राधा-कृष्ण का तिलक किया। इसके बाद कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का मंचन किया। मयूर नृत्य की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। कृष्ण-सुदामा मिलन के प्रसंग ने मित्रता और प्रेम का संदेश दिया। कलाकारों की नृत्य प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने खूब तालि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.