Auraiya News: राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में पीबीआरपी अकादमी ने जीता कांस्य
औरैया, अक्टूबर 7 -- Auraiya News: चेन्नई में आयोजित सीबीएसई खो-खो नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 में कांस्य पदक जीतकर लौटी पीबीआरपी अकादमी की अंडर-14 बालक टीम का बुधवार को रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और विजयी ट्रॉफी के साथ रेलवे स्टेशन से विद्यालय तक स्वागत यात्रा निकाली गई। रास्ते में लोगों ने खिलाड़ियों पर पुष्पवर्षा की। तमिलनाडु के चेन्नई में 29 सितंबर से चार अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों की टीमों ने हिस्सा लिया था। पीबीआरपी अकादमी ने 29 सितंबर को अपने पहले मुकाबले में अबूधाबी की टीम को एक पारी और 14 अंकों से हराकर अभियान शुरू किया। इसके बाद 30 सितंबर को केरल की टीम को छह अंकों से पराजित किया। टीम ने एक अक्तूबर को सूरत की टीम को एक पारी और 15 अंकों से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दो अक्तूबर को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.