Auraiya News: राम ने सुग्रीव को लौटाया राज्य, भरत मिलाप देख भावुक हुए दर्शक
औरैया, नवम्बर 3 -- रामलीला में श्रीराम-सुग्रीव मित्रता और भरत मिलाप का मंचन Auraiya News: माता सीता की खोज में निकले श्रीराम और लक्ष्मण को हनुमान ने सुग्रीव से मिलवाया। सुग्रीव ने बाली के अत्याचारों के बारे में बताया तो श्रीराम ने उनकी मदद का वचन दिया। दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर मित्रता का संकल्प लिया। मंगलवार को बरौना कलां गांव में रामलीला के मंच पर कलाकारों ने इस प्रसंग को जीवंत किया। भरत मिलाप का मंचन देख दर्शक भावुक हो उठे। श्री जनसहयोगी रामलीला समिति के 45 वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ अनिल यादव ने फीता काटकर किया। मंचन में दिखाया गया कि श्रीराम ने अपना वचन निभाते हुए सुग्रीव को बाली के अत्याचारों से मुक्ति दिलाई और किष्किंधा का राज्य वापस दिलाया। सुग्रीव ने भी मित्रता निभाते हुए माता सीता का पता लगाने के लिए वानर सेना को चारों दिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.