Auraiya News: रात में फफूंद से ट्रेन में बैठिए, सुबह दिल्ली पहुंचिए
औरैया, नवम्बर 16 -- Auraiya News: दिल्ली जाने के लिए अब फफूंद स्टेशन से रात में ट्रेन पकड़कर अगली सुबह आनंद विहार पहुंच सकेंगे। कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई दैनिक रात्रिकालीन कानपुर एक्सप्रेस का सोमवार को शुभारंभ हुआ। फफूंद में ठहराव मिलने से औरैया जिले के यात्रियों को दिल्ली-एनसीआर के लिए सफर का एक और विकल्प मिल गया है। पहले दिन उद्घाटन विशेष गाड़ी पहुंची तो स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के बीच स्वागत किया गया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से कानपुर सेंट्रल से उद्घाटन विशेष गाड़ी को हरी झंडी दिखाई। शाम साढ़े चार बजे के बाद फूल-मालाओं से सजी ट्रेन फफूंद स्टेशन पहुंची। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने ट्रेन तथा चालक दल का स्वागत किया। ट्रेन के साथ पहुंचे कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी पर भी पुष्पवर्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.