Auraiya News: रात में खेत सींचने गए वृद्ध का सुबह मेड़ पर मिला शव
औरैया, नवम्बर 7 -- Auraiya News: रात में मजदूरी पर खेत सींचने गए वृद्ध का शव शनिवार सुबह खेत की मेड़ पर पड़ा मिला। मजदूरी के लिए उनकी तलाश करते हुए पहुंचे लोगों ने मेड़ पर लेटा देखकर पहले समझा कि वह आराम कर रहे हैं। पास जाकर देखने पर शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी 60 वर्षीय सुरेंद्र सिंह खेती से जुड़ी मजदूरी करते थे। उनके पुत्र योगेंद्र और छोटू ने बताया कि पिता अपने खेत पर मड़ैया डालकर रहते थे। शुक्रवार शाम वह बाबरपुर निवासी देवेंद्र के खेत में मजदूरी पर पानी लगाने गए थे। रात में खेत की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.