औरैया, जुलाई 20 -- Auraiya News: परिवहन विभाग ने रविवार देर रात जिले में ओवरलोड वाहनों और परमिट की शर्तों का उल्लंघन कर संचालित हो रही बसों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान आठ वाहनों पर कार्रवाई करते हुए तीन ओवरलोड मालवाहक वाहनों को सीज कर दिया गया, जबकि अन्य वाहनों पर जुर्माना और चालान की कार्रवाई की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) एन.सी. चंद ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अपर परिवहन आयुक्त के निर्देश पर जिले में रात्रिकालीन सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ओवरलोड मालवाहनों और बिना नियमों का पालन किए संचालित हो रहे व्यावसायिक वाहनों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान एक ओवरलोड मालवाहन से ऑनलाइन जुर्माना वसूला गया, जबकि तीन ओवरलोड मालवाहनों को सीज कर दिया गया। सीज किए गए वाहनों को सदर कोतवाली क...