Auraiya News: राजस्व टीम ने 10 बीघा जमीन से हटवाया अवैध कब्जा
औरैया, सितम्बर 17 -- Auraiya News: राजस्व विभाग की टीम ने गुरुवार को बेला गांव के परसादीपुरवा में करीब 10 बीघा जमीन से अवैध कब्जा हटवाया। तहसीलदार महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पहले भूमि की पैमाइश की। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग के अमन कुमार, लेखपाल रोहित यादव, कीर्ति, संध्या राजपूत, शिवम यादव, विमलेंद्र कुमार, राजबहादुर शाक्य और कुलदीप कुमार मौजूद रहे। किसी भी विवाद की स्थिति से निपटने के लिए राजेंद्र प्रसाद और कमल कुमार सहित पुलिसकर्मी तैनात रहे। एसडीएम बिधूना कमल कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। परसादीपुरवा में पैमाइश के बाद करीब 10 बीघा भूमि कब्जामुक्त कराई गई है। सरकारी जमीन पर दोबारा कब्जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.