औरैया, अगस्त 28 -- Auraiya News: रक्षाबंधन पर शुक्रवार को राखी बंधवाने जा रहे दो सगे भाइयों की कार को छछूंद पुलिया के पास तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से वैगनआर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बंबा की ओर चली गई, लेकिन उसमें गिरने से बाल-बाल बच गई। हादसे में दोनों भाई सुरक्षित बच गए। टक्कर मारने वाला चालक कार लेकर मौके से भाग गया। इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र के पिलियानी साम्हो गांव निवासी अनुभव शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने भाई अनुराग के साथ वैगनआर कार से सिल्हरा राजपुर गांव जा रहे थे। दोनों को अपनी मौसी के यहां रक्षाबंधन पर राखी बंधवानी थी। यह भी पढ़ें- Roorki News: बहन से राखी बंधवाने जा रहे दो भाइयों की बाइक कार से टकराई अछल्दा थाना क्षेत्र में छछूंद बंबा मार्ग पर पुलिया के पास पहुंचते ही सामने अछल्दा की ओर से आ रही तेज रफ्त...