Auraiya News: रफ्तार बनी हादसे की वजह, दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक घायल
औरैया, जुलाई 6 -- Auraiya News: अछल्दा-हरचंदपुर मार्ग पर बंशी गांव के पास स्थित ठेके के निकट सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान शनि और सूरज, दोनों निवासी सलेमपुर थाना अछल्दा तथा 30 वर्षीय सुरजीत निवासी ककलापुर थाना मंगलपुर, जनपद कानपुर देहात के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइकें तेज रफ्तार से आ रही थीं। बंशी गांव के पास स्थित ठेके के निकट अचानक आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.