औरैया, जुलाई 25 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के अमेला गांव के पास शनिवार शाम रजवाहा में एक अज्ञात महिला का शव बहता दिखाई देने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तेज बहाव के कारण शव आगे निकल गया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाश कराई, लेकिन देर शाम तक शव का पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि आसपास के थानों को भी सूचना दे दी गई है। शव मिलने पर पंचनामा, पोस्टमार्टम और शिनाख्त की कार्रवाई कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...