Auraiya News: रक्षाबंधन से पहले मिठाई-दूध की जांच, 10 नमूने प्रयोगशाला भेजे
औरैया, अगस्त 24 -- Auraiya News: रक्षाबंधन पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया। टीम ने फफूंद रोड, बरौआ, याकूबपुर और सहायल क्षेत्र में दुकानों व खोया भट्ठी की जांच कर दूध, खोया और मिठाइयों के कुल 10 नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय सुनील कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास और अनिल कुमार संखवार ने कार्रवाई की। टीम ने फफूंद रोड के शेरपुर सरैया स्थित प्रतिष्ठान से मिश्रित दूध, खोया और पेड़ा के नमूने लिए। बरौआ स्थित खोया भट्ठी से दूध व खोया और फफूंद रोड बरौआ के एक दुग्ध विक्रेता से मिश्रित दूध का नमूना लिया गया। याकूबपुर बाजार में प्रतिष्ठानों से डोडा बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.