Auraiya News: रक्षाबंधन पर अछल्दा स्टेशन पर उमड़ी भीड़, मेमू ट्रेनें खचाखच भरीं
औरैया, अगस्त 28 -- Auraiya News: रक्षाबंधन पर शुक्रवार को अछल्दा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही कानपुर और इटावा की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ती गई। पहले से खचाखच भरी मेमू ट्रेनों के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही चढ़ने और उतरने की होड़ मच गई। इस दौरान यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की और नोकझोंक भी हुई। ट्रेनों के 30 मिनट से एक घंटे तक देरी से पहुंचने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। रक्षाबंधन पर बहनों और रिश्तेदारों के घर जाने के लिए बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे। ट्रेन आते ही डिब्बों में जगह बनाने के लिए यात्रियों में होड़ मच गई। डिब्बों में पहले से भीड़ होने के कारण कई यात्रियों को चढ़ने में मशक्कत करनी पड़ी। सीट नहीं मिलने से बड़ी संख्या में यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। कानपुर की ओर जाने वाली मेमू ट्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.