Auraiya News: रक्षाबंधन की भीड़ में रोडवेज के सामने चली गोली, हड़कंप
औरैया, अगस्त 28 -- Auraiya News: रक्षाबंधन पर शहर के सबसे व्यस्त सुभाष चौराहे और रोडवेज बस स्टैंड के आसपास सुरक्षा के दावों के बीच शुक्रवार को दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग कर दी गई। बहन को रोडवेज बस स्टैंड छोड़कर लौट रहे युवक को कुछ युवकों ने घेर लिया और अवैध असलहे से गोली चला दी। युवक ने हमलावर का हाथ झटक दिया, जिससे गोली उसकी कनपटी को छूते हुए निकल गई। अचानक गोली चलने से बाजार और रोडवेज के सामने मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। वारदात के बाद भाग रहे एक आरोपी को ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस के जवान ने लोगों की मदद से दौड़ाकर पकड़ लिया। रक्षाबंधन के कारण शुक्रवार शाम सुभाष चौराहे से लेकर रोडवेज बस स्टैंड तक सामान्य दिनों के मुकाबले काफी अधिक भीड़ थी। बसों से आने-जाने वाली महिलाओं के साथ ही बाजार में खरीदारी करने वालों की भीड़ लगी थी। ऐसे में शहर के सब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.