Auraiya News: रंगोली में बिखेरे रंग, विजेता छात्राओं को मिला सम्मान
औरैया, नवम्बर 6 -- Auraiya News: कस्बे के गुलजारी लाल सुखदेवी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को दीपावली के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता और दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियां सजाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाई। विजेता छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। प्रधानाचार्य आराधना यादव की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कक्षा 12 की रिया सविता, राधा यादव और रिया शाक्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10 की साधना व मोहिनी, कक्षा नौ की जोया व आस्था और कक्षा सात की मानसी भी प्रथम स्थान पर रहीं। कक्षा छह की सौम्या व लक्ष्मी, कक्षा सात की नंदनी व गुनगुन और कक्षा पांच की आलिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.