Auraiya News: योजनाओं का लाभ लेकर विकसित भारत के संकल्प से जुड़ें ग्रामीण
औरैया, सितम्बर 30 -- Auraiya News: भाग्यनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जमौली स्थित वरमदेव मंदिर परिसर में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प से जुड़ने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी समेत ब्लॉक के अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई। गांव में चल रहे विकास कार्यों और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संबंध में भी चर्चा हुई। सीडीओ ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मेले में समस्याओं का हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.