औरैया, अगस्त 23 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। योग वैलनेस सेंटर औरैया की ओर से रविवार को स्थानीय ब्लॉक परिसर में योग अभ्यास कराया गया। इसमें योग साधकों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों को सूक्ष्म व्यायाम के साथ विभिन्न आसनों का अभ्यास कराकर उनके फायदे बताए गए। शरीर की थकान दूर करने के लिए लुट-लुटी आसन करने का तरीका भी समझाया गया।राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया स्थित योग वैलनेस सेंटर के प्रभारी एवं वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने साधकों को अर्ध ताड़ासन और नमस्कार मुद्रा का अभ्यास कराया। इसके बाद कमर एवं गर्दन संचालन और चक्की चालन की क्रियाएं कराई गईं। योग प्रशिक्षक ने तितली आसन और भद्रासन का अभ्यास कराते हुए इनके लाभ बताए। उन्होंने शरीर की थकान दूर करने और शरीर को सहज रखने के लिए लुट-लुटी आसन की विधि की जानकारी दी। यो...