Auraiya News: यूरिया की कालाबाजारी पर सख्ती, अयाना के खाद विक्रेता का लाइसेंस निलंबित
औरैया, जुलाई 28 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। जनपद में यूरिया की कालाबाजारी और अनियमित बिक्री पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। अधिक कीमत पर यूरिया बेचने और यूरिया के साथ नैनो यूरिया की अनिवार्य टैगिंग करने की शिकायत मिलने पर कृषि विभाग ने अयाना के एक खाद विक्रेता का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि दूसरे विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि 26 जुलाई को दूरभाष और व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मिश्रा खाद भंडार, अयाना द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर यूरिया बेची जा रही है। जांच के बाद प्रतिष्ठान का उर्वरक लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं दुबे खाद भंडार, अनंतराम पर यूरिया की बिक्री के साथ नैनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.