औरैया, सितम्बर 24 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र में बुधवार शाम लघुशंका के लिए जा रही 21 वर्षीय युवती पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक नामजद और एक अज्ञात युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। युवती की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती वर्तमान में अयाना थाना क्षेत्र में रहती है। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे वह घर से बाहर लघुशंका के लिए जा रही थी। रास्ते में सेंगनपुर निवासी अत्तू खान और उसके एक अज्ञात साथी ने उस पर अश्लील टिप्पणी की। विरोध करने पर दोनों ने अभद्रता कर उसे परेशान किया। युवती ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। वहीं, आरोपी अत्तू खान ने आरोपों को निराधार बताया। उसका कहना है कि ग्राम प्रशासक इरफान ...